शुभकामनायें.

आप सभी भगवान के भक्तों को पितृपक्ष की हार्दिक शुभकामनायें । पितृपक्ष में आपके पितरों का आशीर्वाद आप सभी के जीवन को हर प्रकार की खुशियों से भर दे ।।

Saturday 2 July 2016

आओ करें प्रयास एकता का हे प्यारे देशवासियों : Unity by Ram Singhasan Pathak

आओ करें प्रयास एकता का हे प्यारे देशवासियों : Unity by Ram Singhasan Pathak

आओ करें प्रयास एकता का हे प्यारे देशवासियों . 
हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई बौद्ध जैन धर्मावलम्बियों ..
अल्ला अकबर राम कृष्ण
और बुद्ध जैन में भेद नहीं है 
पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण 
भू माता के अंग सभी हैं
जब सूर्य चन्द्र और अनिल अनल 
जल थल सबके प्यारे हैं 
जब अन्न दुग्ध फल मूल कंद 
सबको सबसे प्यारे हैं
तब भेद भाव का प्रश्न कहाँ 
हिन्दू मुस्लिम का प्रश्न कहाँ 
बौद्ध जैन का प्रश्न कहाँ
पूरब पश्चिम का प्रश्न कहाँ
सोंचो समझो सही ढंग से 
आत्मा की आवाज सुनो 
आत्मा की आवाज भला क्या 
परमात्मा का आदेश सुनो 
नानक कबीर जायसी तुलसी 
रसखान रसिक की सुनो साथियों ..
आओ करें ...............
सब धर्मो का सार सत्य है 
सबका विश्वास अहिंसा पर
शांति सर्वोपरि तप है तब 
होते अशांत क्यों मनुवंशियों 
आओ करें ....
दुनिया  में धर्म  एक  ही  है 
जो  मानव  धर्म  कहाता है !
सब  धर्मो का सार यही है 
तमसो माँ  ज्योतिर्गमय !!
असदो माँ सद्गमय 
मृतं माँ अमृतंगमय !!
है ऐसा कोई धर्म कहे जो 
ज्योतिर्मा तमसो गमय 
असदोगमय मृतं गमय !!
यदि हाँ तो खूब लड़ो आपस में 
और नहीं तो क्यों लड़ते हो , बोलो मेंरे सगे साथियों 
खाओ कसम अल्लाह , इश्वर की 
राम कृपा ईसा मसीह की 
लो संकल्प की नही आयेंगे 
बहकावे में विभीषण के 
जयचंदों के गद्दारों के 
देशद्रोहियों नक्कारों के 
जिनका लक्ष्य विखंडित करना 
भारत की आत्मा को 
क्यों नही बैठ करते विचार 
हो एक साथ हे देशवासियों 
हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई 
बौद्ध जैन धर्मावलम्बियों !
आओ करें प्रयास ....

विश्वगुरु भारत प्रगति में क्यों पीछे रह जाये . 
उद्योग निरत भारतवासी कुछ करतब नया दिखाएँ ! 
ऐसा करें प्रयत्न की फिर से भाग्य-भानु जग जाये 
आओ करें प्रयास एकता का हे प्यारे देशवासियों 
हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई बुद्ध जैन धर्मावलम्बियों !

Author: Ram Singhasan Pathak

0 comments:

Post a Comment

मित्रों, आप सभी भगवान के भक्तों को धनतेरस एवं दिपावली की हार्दिक शुभकामनायें । दिपावली में माता महालक्ष्मी का आशीर्वाद आप सभी के जीवन को हर प्रकार की खुशियों से भर दे ।।